बसिया: झटंगी टोली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Basia, Gumla | Mar 12, 2026 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर समाइल निवासी रोहित गोप 22 वर्ष व भाई राजू गोप गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रोहित गोप किसी काम से अपने भाई के साथ बाइक मैं सवार बसिया गए थे जहां से शाम में बसिया से वापस लौटने के दौरान शाम करीब 4:00 बजे झटंगी टोली के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।