गोला: शारदा सिनेमा मार्ग पर 20 दिन से सड़क पर पड़ा सरिया, जाम और हादसों से परेशान लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Gola, Gorakhpur | Apr 20, 2026 उपनगर के मुख्य बाजार स्थित शारदा सिनेमा मार्ग पर पिछले करीब 20 दिनों से सड़क पर लोहे के सरिये पड़े होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।रोजाना जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर फैले सरियों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं।