बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड से सटे डोभी-शेरघाटी मार्ग के सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई। जानकारी के अनुसार, सर्विस रोड पर बड़े वाहनों को खड़ा कर मरम्मत कार्य किए जाने तथा लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार के निर्देश