मोहन बड़ोदिया: गोविंदा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम गोविंदा के समीप मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार सलीम खा निवासी आगर मोहन बड़ोदिया की ओर से आगर जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें सलीम खा घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।