कलान: मिर्जापुर क्षेत्र में किन्नरों के खूनी संघर्ष में पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कलान रोड पर शुक्रवार रात किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल सोनम किन्नर की शिष्या सनाया की तहरीर पर बदायूं के हजरतपुर निवासी चांदनी किन्नर, राघवेंद्र, आसिफ, सुमित और अमित को नामजद किया गया