भभुआ: समाहरणालय सभागार कक्ष में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Bhabua, Kaimur | Jun 4, 2025 जानकारी के अनुसार बकरीद पर्व के मध्य नजर बुधवार की दोपहर भभुआ समाहरणालय सभागार कक्ष में कैमूर डीएम एवं एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व को मनाने को लेकर डीएम और एसपी के द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।