सिमडेगा: कोचेडेगा चिरोटोली गांव में आग से झुलसी 12 वर्षीय बच्ची की सदर अस्पताल में मौत
कोचेडेगा चिरोटोली गांव की 12 साल की अंशु सोरेन नामक बच्ची की गुरुवार को 11:00 बजे सदर अस्पताल सिमडेगा में मौत हो गई ।जानकारी देते हुए उसकी मां ने बताया कि एक महीना पहले खाना बनाने के क्रम में आग से झुलस गई थी ,जिसके बाद उसका शरीर का आधा हिस्सा जल गया था ।जिसे सदर अस्पताल से मिलेगा में भर्ती कराया था ,जहां पर इलाज के बीच मौत हो गई।