महाराजगंज: हसनपुर में शांति भंग की कार्रवाई के बावजूद दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़िता और उसके परिजनों को पीटा
16 जून मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दबंगो के हौसले बुलंद देखने को मिले। जहां एक महिला के घर में घुसकर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित महिला का इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। 2 दिन पूर्व मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का शांति भंग की धारा मे चालान भी किया गया था।