भगवानपुरा: शिक्षा के स्तर को सुधारने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए मंगलवार दोपहर हाई स्कूल सेजला में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बीआरसी राजेश कानूनगो की मौजूदगी में हुई इस बैठक में स्कूलों की स्थिति की 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी बारीकी से जांच की गई।