बालोद: बालोद में 22 नई सहकारी समितियों का शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत
Balod, Balod | Apr 15, 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने वर्चुअल माध्यम से इन समितियों का उद्घाटन किया। जिले के अलग-अलग गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से किसानों को अब खाद, बीज, केसीसी, नकद आहरण और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाएं अपने गांव के पास ही मिलेंगी।