लखनपुर: ग्राम लोसगी नर्सरी के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, शिक्षक और उनकी पत्नी घायल, उपचार जारी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी नर्सरी के पास मंगलवार की दोपहर कार आनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। कार में सवार तीरथ राम साहू और उसकी पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों की निगरानी में शिक्षक दंपति का उपचार जारी है।