शिकोहाबाद: थाना खैरगढ क्षेत्र नंदपुर रोड पर बाइक सवार दो लोगों को वैगनआर ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
थाना खैरगढ क्षेत्र नन्दपुर रोड पर सोमवार रात सवा नौ बजे क़रीबन एक बाइक पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान उनके अनुसार सामने से एक तेज रफ्तार वैगनआर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। दोनों के नाम संजय और संजीव कुमार निवासी नगला टांकन थाना जसराना बताए गए।