शिकोहाबाद: मैनपुरी रोड पर कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सरकारी ट्रामा सेंटर से दूसरी जगह ले गए परिजन
बोझिया निवासी एक युवक मुकेश मैनपुरी रोड पर मंगलवार सुबह नौ बजे करीबन पैदल निकल रहा था इसी दौरान परिजनों के मुताबिक एक तेज रफ्तार वैगनआर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बताया गया वैगनआर चालक स्वयं परिजनों संग जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया, फिर परिजनों संग प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट एम्बुलेंस से अन्यत्र ले गए।