शिकोहाबाद: नसीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसरी की पुलिया के पास शनिदेव मंदिर से आगे दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की हुई मौत
थाना नसीरपुर क्षेत्र ग्राम केसरी की पुलिया शनिदेव मंदिर से आगे सोमवार रात 8 बजे क़रीबन दो बाइको की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला 57 वर्षीय आशा देवी पत्नी राजपाल सिंह निवासी नगला पीपलिया थाना नगला खंगर की मौत हो गई उसका बेटा बाल बाल बच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी नसीरपुर ने जानकारी दी।