मैनपुरी: रतनपुर किरकिच में युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, अभियुक्त को गिरफ्तार किया
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रतनपुर ककिरकिच में बीती 1 अप्रैल को आलोक शाक्य की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या करने वाले आरोपी नमन उर्फ नमो पुत्र अमर सिंह को अलाकत्ल के साथ गिरफ्ता किया है। जिसको लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।