छीपाबड़ोद: अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हुआ हमला
छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के बड़ावदा गांव में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया है। इस दौरान दो वन रक्षक घायल हो गए और क्षेत्रीय वन अधिकारी के सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। यह घटना पीपलखेड़ा गांव में हुई। क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमेंद्र शाक्यवाल ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग की टीम बड़ावदा गांव पहुंची थी। वहां टीम को अवैध पत्थर च