बताते चले कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतहा स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय कंपोजिट विद्यालय में। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने कक्षा 6, 7, और 8 के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ाया। जिलाधिकारी ने बच्चों से सवाल जवाब किया और। श्यामपट्ट पर कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया।