उदवंत नगर: आरा-बक्सर हाईवे पर हुए लूटकांड का महज 12 घंटे में हुआ खुलासा, पिस्टल समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, सदर SDPO 1 ने दी जानकारी
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर एनएच-922 पर कारीसाथ छोटी पुल के समीप दिनदहाड़े हुई लूट एवं जबरन ऑनलाइन रुपये निकासी मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।