हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने कई जगहों पर दबिश देकर 9100 लीटर लाहन किया नष्ट, 17 कच्ची भट्टियों को किया ध्वस्त
हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने जिले में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अनेकों जगहों पर दबिश देकर 9100 लीटर लाहन नष्ट किया है, साथ ही 17 कच्ची भट्ठियों को भी ध्वस्त किया है। आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब बरामद कर दो अभियोग भी दर्ज किए गए हैं।