होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक के एक बैंक में निकला कबर बिज्जू, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो आया सामने
मीनाक्षी चौक स्थित एक निजी बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक कबरबिज्जू अंदर घुस गया। बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बैंक प्रबंधन ने घटना की सूचना तुरंत सर्पमित्र सागर यादव को दी। मौके पर पहुंचे सागर यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद कुशलता पूर्वक जंगल में छोड़ा।