चंदेरी: हाटका पुरा निवासी 23 वर्षीय विवाहित महिला घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी पति उम्र 24 वर्ष निवासी हाट का पुरा ने बताया कि 19 मई की दोपहर करीबन 3:00 बजे से मेरी पत्नी उम्र 23 वर्ष घर से लापता है वह मुझे बिना बताए कहीं चली गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।