सहारनपुर: सहारनपुर में UP पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बायोमैट्रिक जांच में एक अभ्यर्थी के दो आधार कार्ड मिले
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दौरान फर्जी पहचान का मामला सामने आया है। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क स्थित परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक सत्यापन में एक अभ्यर्थी के दो अलग-अलग आधार कार्ड मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।