पटेरा: पटेरा SBI ब्रांच में ग्राहक के बैग से ₹30 हजार चोरी, संदिग्ध महिला पर शक, थाने में शिकायत दर्ज
Patera, Damoh | May 20, 2026 पटेरा नगर की स्टेट बैंक शाखा में एक ग्राहक के बैग से 30 हजार रुपए चोरी हुए,पीड़ित आशीष विश्वकर्मा ने अपने खाते से 1 लाख रूपए निकाले और बैग में रखकर बैंक में अन्य कार्य करने लगे इसी दौरान उनके बैग से 30 हजार गायब कर दिए गए,पीड़ित को बैंक के अंदर ही घटना का पता चला तो बैंक को सूचना दी और बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जिसमें एक महिला पर संदेह जताया गया।