विकासखंड नैनपुर के ग्राम पिंडरई में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शुक्रवार शाम 6:20 पर ग्राम वासियों द्वारा मस्जिद परिसर में मुस्लिम भाइयों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे ओर सभी ने मिलकर रोजगारों के साथ इफ्तार किया।