बालाघाट: उस्काल चक में जहरीले सांप के काटने से महिला गंभीर, झाड़-फूंक के भरोसे गंवाए 6 घंटे
ग्राम उस्कालचक निवासी द्रौपदी पति बिसन सिंह उइके (36) गुरुवार सुबह घर के पीछे स्थित बाड़ी में लघुशंका के लिए गई थीं। इसी दौरान उनके बाएं पैर की जांघ में किसी जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पति और अन्य परिजन खेत से घर पहुंचे, लेकिन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें ग्राम कुलपा में झाड़-फूंक और देसी उपचार के लिए ले गए।