सुपौल: सुपौल में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1297 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
Supaul, Supaul | May 22, 2026 सुपौल जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग को गुरुवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवा पंचायत के पिपरा हरी वार्ड संख्या-13 निवासी शिवजी कुमार यादव को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बैरिया मंच