वारासिवनी: वृक्षारोपण छात्र सम्मान और प्रवेश उत्सव के रंग में सजा सांदीपनि विद्यालय एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ प्रवेश उत्सव
वारासिवनी के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ सांसद भारती पारधी ने वृक्षारोपण कर किया। कार्यक्रम में विधायक विवेक पटेल, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित कई अतिथि शामिल हुए। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर पुस्तकें, यूनिफॉर्म, साइकिलें वितरित की गईं तथा मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।