निवास: छिंदगाव में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, सीएचसी में भर्ती
Niwas, Mandla | Oct 28, 2025 ग्राम छिंदगाँव में एक महिला को खेत में काम करते समय सर्प ने काट लिया। महिला की पहचान प्रीति तेकाम पिता चतुर सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। वह खेत में धान की फसल की कटाई कर रही थी, जब सर्प ने उसे काट लिया जिसका उपचार निवास सीएचसी में जारी हैं।