फिरोज़ाबाद: टीले वाले हनुमान जी मंदिर के पास बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला और युवक गंभीर घायल
थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र टीले वाले हनुमान जी मंदिर के पास सोमवार दोपहर एक बजे करीबन निकलती एक बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। जिससे उस पर सवार महिला व युवक गंभीर घायल हो गये। दोनों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया है।