शामली: शामली में पुलिस ने ग्रामीण को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, शहर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 1, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने जनपद के गांव गढ़ीश्याम निवासी विशाल नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।