बाराबंकी के हरख ब्लॉक क्षेत्र के टेसूआ सलीमचक स्थित खेल मैदान का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रवि रावत और खंड विकास अधिकारी ने किया।इस दौरान मौजूद दौलतपुर ग्राम प्रधान ने खेल मैदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे आसपास के कई गांवों के बच्चों को खेलकूद का बेहतर अवसर मिलेगा।