कोंच: कोंच प्रखण्ड की विभिन्न पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, तिथियां जारी
Konch, Gaya | Jun 10, 2026 आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए कोंच प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी बीडीओ बिपुल भारद्वाज ने बुधवार सुबह दस बजे दी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को मंझियावां, कोराप एवं उतरेंन, 7 जुलाई को कोंच, आंती एवं गौहरपुर, 21 जुलाई को तिनेरी, 4 अगस्त को गरारी, केर आदि में है