बालोद: दो दिन से लापता गैराज मिस्त्री की लाश झाड़ियों में मिली, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी साफ
Balod, Balod | May 21, 2026 बालोद शहर में दो दिनों से लापता एक गैराज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार शाम सेमरकोना तालाब किनारे बेशरम की झाड़ियों में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय कंवल देवांगन के रूप में हुई है, जो बालोद बस स्टैंड के पास गैराज मिस्त्री का काम करता था।