बहराइच: बहराइच जिले में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
बहराइच जिले में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई,। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दरगाह थानाक्षेत्र के सलारजंग निवासी महिला सुरैया की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वही मौके पर पहुचे CMS ने मामले को शांत कराया।