तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के सेमरा भाननगर में उधारी के ₹500000 नहीं देने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भान नगर गांव में उधारी के 5 लाख रुपया नहीं देने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उक्त मामले में युवक द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया गया जिसमें आरोप लगाए नामजद युवक को उधार ₹500000 दिए थे और मांगने पर युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई जिससे छुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली है, जाँच जारी है।