वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में होमगार्ड पदों पर सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षण की प्रस्तावित प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा डीवी/पीएसटी प्रक्रिया से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया शासन की मंशा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाए।
#UPPolice