बहेड़ी: गुलड़िया अता हुसैन में घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इलाज के दौरान हुई मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया अता हुसैन निवासी 25 वर्षीय कविता पत्नी सोमपाल ने पारिवारिक विवाद के चलते 22 मई दिन में करीब चार बजे ज़हरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिससे नाराज़ होकर कविता ने आज ये आत्मघाती कदम उठा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।