फिरोज़ाबाद: खड़ित के पास दो अज्ञात वाहनों की टक्कर में दो लोगों की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ित के पास बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार के चलते दो अज्ञात वाहनो ने दो लोगो को रोदता हुआ फरार हुये है। हादसे में दो लोगो की मौत हुयी है। पुलिस ने दोनों शवों को अलग अलग स्थानों से बरामद किया है। मृतको की पहचान मिलावली निवासी बिकेश और दूसरे जसराना निवासी समीम है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।