महोबा: श्रीनगर में कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया बाहर, बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भैरवगंज मुहाल निवासी 58 वर्षीय रामप्रसाद प्रजापति अपनी बकरियाँ चारने खेतों कि ओर गया था। जहां खेत में बने कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों कि मदद से उसके शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।