बंशीधरनगर (नगर उंटारी): सलसलादी में विधायक अनंत प्रताप देव ने दिवंगत दिलदास पासवान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई
नगर उंटारी प्रखंड की नरही पंचायत अंतर्गत सलसलादी गांव निवासी दिलदास पासवान (38 वर्ष) के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर विधायक अनंत प्रताप देव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान विधायक ने दिवंगत दिलदास पासवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए अपूरण