सवायजपुर: भाहपुर सपहा में जनसभा में विधायक रानू सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी, 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाहपुर सपहा में रविवार को ग्राम प्रधान राकेश सिंह द्वारा आयोजित जनसभा में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रानू सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनके प्रभाव की सराहना की।