दातागंज: उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन के लगभग मतदान स्थलों का किया निरीक्षण,दिए जरूरी दिशा निर्देश।
दातागंज उप जिला अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन के लगभग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। मतदान केंद्र गढ़िया शाहपुर,चांगासी, नवादा मधुकर,बक्सेना,जमालपुर,आदि केंद्रों का निरीक्षण किया है, निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तत्काल दुरस्त करने एवं मतदान केंद्र पर शौचालय पानी एवं साफ सफाई रखने का निर्देश दिए है।