आगर: आगर-सुसनेर मार्ग पर बैजनाथ के पास बाइक को टक्कर मारने वाले तूफान कार चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
आगर-सुसनेर मार्ग पर बैजनाथ गेट के समीप सोमवार को एक तूफान वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने शाम 8 बजे तूफान वाहन के चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।