डंडई: डंडई के रारो में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद था कारण
Dandai, Garhwa | May 2, 2026 गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत रारो गांव में शुक्रवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां 37 वर्षीय मनोज चंद्रवंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, पत्नी गुडी देवी शुक्रवार सुबह समूह से लोन लेने बैंक गई थीं, लेकिन मजदूर दिवस के कारण बैंक बंद मिला। अन्य काम निपटाकर जब वह शाम करीब 4 बजे घर लौटीं,