खुरई: मिठाई, होटल, किराना, मेडिकल स्टोर और फलों की दुकानों पर खाद्य विभाग, ड्रग, राजस्व और नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई
Khurai, Sagar | Jun 17, 2025 मंगलवार शाम लगभग 4 बजे मिठाई, होटलों, किराना, मेडिकल स्टोर और फलों की दुकानों पर खाद्य, ड्रग, राजस्व और नगरपालिका ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की. जिसमें दुकानों से खाद्य सामग्री के सेम्पल लिए, कुछ दुकानों पर एक्सपायरी डेट की सामग्री मिली, होटलों पर मिठाईयों के सेम्पल के साथ सफाई व्यवस्था बनाने को कहा. मेडिकल स्टोर और फलों की दुकानों पर भी जाँच की