खुरई: चिरौंजी कॉलोनी में आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने बेटों को फोन किया, 'आखिरी बार देखना है तो घर आ जाओ'
Khurai, Sagar | Jun 15, 2025 रविवार सुबह लगभग 11 बजे ऋषभ कुमार वार्ड की चिरौंजी कालोनी निवासी 45 वर्षीय पुरुषोत्तम सेन ने आत्महत्या करने के पहले अपने बेटों को फोन लगाकर कहा कि आखिरी बार देखना है तो घर आ जाओ, जैसे ही उसके बेटे घर पहुंचे तो उसके पिता उल्टियां कर रहे थे बताया कि सल्फास की गोलियां खा ली, अस्पताल लाने पर रेफर कर दिया सागर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, पुलिस जांच में जुटी