खुरई: मेहमूदपुरा में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से 6 गायों की करंट लगने से हुई मौत
Khurai, Sagar | Jun 16, 2025 सोमवार शाम लगभग 4 बजे मेहमूद पुरा गांव में बिजली का तार टूटने से खेत में चर रही 6 गाएं करेंट क़ी चपेट मे आ गईं जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गाएं हुकुम पटेल और मुन्ना पटेल की बताई जा रहीं हैँ,विद्युत विभाग के इंजी राहुल सिंह ने बताया कि यह लाइन बंद थी किसी ग्रामीण ने ही चालू की है जिससे हवा मे टकराकर तार टूटे और हादसा हो गया,इसकी थाने में शिकायत होगी