शामली: शामली में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता ने सांसद इकरा हसन पर कार्यकर्ताओं को लताड़ने और धमकाने का आरोप लगाया
Shamli, Shamli | Jul 4, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे थानाभवन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता वतन सिंह सैनी ने शामली के धीमानपुरा स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं के विपरीत कार्य करने और सांसद इकरा हसन पर कार्यकर्ताओं को लताड़ने, धमकाने और अपना प्रभाव जमाने की कोशिश का आरोप लगाया।