कोंच: कठौतिया गांव में दिवंगत सोनाकली देवी की स्मृति में शोक सभा एवं निर्गुण कार्यक्रम का आयोजन
Konch, Gaya | May 22, 2026 प्रखंड के कठौतिया गांव में गुरुवार की रात दिवंगत सोनाकली देवी की स्मृति में शोक सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (निर्गुण) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवंगत के बड़े पुत्र राजेश यादव ने की, जबकि संचालन पत्रकार डीके यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन, तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं विचार गोष्ठी के साथ हुई।