राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे साहिबगंज जिला अंतर्गत सकरीगली से मदनशाही होते हुए साक्षरता मोड़ तक खराब सड़क का मामला सदन में उठाया है। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने सदन में कहा कि यह मुख्य मार्ग वर्षी से जर्जर हालत में है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुके है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।